नोएडा, मार्च 13 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में आईजीएल कंपनी ने उद्यमियों से गैस की वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपी की है, ताकि किसी आपात स्थिति में औद्योगिक इकाइयों के उत्पादन को प्रभावित हो से बचाया जा सके। वहीं कुछ सेक्टर में गैस का प्रेशर कम आने की शिकायतें भी आने लगी है। जिले में औद्योगिक सेक्टरों में करीब पांच हजार आईजीएल कंपनी के पीएनजी के कनेक्शन हैं। इसमें कई कंपनी पीएनजी का प्रयोग जनरेटर चलाने के लिए भी करती हैं। एनईए के महासचिव वीके सेठ ने बताया कि गैस कंपनी ने बताया कि पीएनजी का विकल्प भी उद्यमी तैयार रखे, ताकि किसी समस्या से बचा जा सके। इसके साथ ही गैस आपूर्ति का 80 प्रतिशत ही प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि गैस का 80 प्रतिशत हिस्सा इस्तेमाल होने से भी नियमित उत्पादन होता रहेगा। वहीं, कुछ उद्यमियों ने कम प्रेशर आने की भी शि...