मिर्जापुर, जनवरी 24 -- मिर्जापुर। इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को नगर के महंथ शिवाला स्थित एक होटल में हुई बैठक जिले में कृषि आधारित उद्योग लगाने पर विचार किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए चैप्टर के चेयरमैन आशीष बुधिया ने कहा कि जिले में कृषि आधारित उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाए। इससे काफी लोगों को रोजगार मुहैया कराने में मदद मिलेगी। संयुक्त उद्यान निदेशक मेवाराम ने उद्यमियों को भारत सरकार व प्रदेश सरकार से कृषि आधारित उद्योगों को दी जाने वाली सब्सिडी के बारे में जानकारी दी गई। मंडल अध्यक्ष मोहनदास अग्रवाल ने सदस्यों को अधिक से अधिक योजना का लाभ लेने के लिए आगे आने का आह्वान किया। संयुक्त उद्यान निदेशक मेवा राम ने कहा कि मिर्जापुर के उद्यमियों को प्रदेश के किसानों की उपज की सुरक्षा तथा उचित मूल्य ल...