उद्यमियों में हाउस टैक्स का भार घटने की खुशी फैली
मुरादाबाद, जुलाई 26 -- मुरादाबाद। लघु उद्योग भारती (एलयूबी) के पदाधिकारियों ने प्रदेश में हाउस टैक्स की बढ़ी हुई दर को तीन गुना से घटाकर एक गुना किए जाने के फैसले पर खुशी का इजहार किया। पैरॉगॉन मेटल्स स्थित एलयूबी के कार्यालय पर हुई मीटिंग में पदाधिकारियों ने हाउस टैक्स की दर घटने को संगठन की तरफ से किए गए प्रयासों का नतीजा बताया। हाउस टैक्स का भार अब एक तिहाई रह जाने का हवाला दिया। इस दौरान एलयूबी के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय गुप्ता जिम्मी, प्रदेश महामंत्री अमित अग्रवाल, मुरादाबाद शाखा के अध्यक्ष रचित अग्रवाल, अमित कपूर, हिमांशु बंसल, हेमंत जुनेजा, अतुल भूटानी, सचिन कपूर, गौरव ओहरी, रुचिर अग्रवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.