वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी। लघु उद्योग भारती काशी प्रांत का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को एमएसएमई विभाग के अधिकारियों से मिला। चांदपुर स्थित कार्यालय में संगठन के सचिव डॉ.सर्वेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग से जुड़ी समस्याएं रखीं। डॉ. सर्वेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कॉमन फैसिलिटी सेंटर के अटके कार्यों को गति प्रदान करने की मांग की गई। बैठक में निदेशक डॉ.एलबीएस यादव, राजेश चौधरी, उद्योग उपायुक्त अभिषेक प्रियदर्शी, सहायक निदेशक वीके राणा, रितेश बरनवाल, अरुण सिंह, अमरनाथ मौर्य, भोला मौर्य, भैयालाल पटेल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...