उद्यमियों ने विद्युत ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज, अनियमित शटडाउन समस्याओं को उठाया
सहारनपुर, मई 30 -- सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ रही विद्युत समस्याओं को लेकर मुख्य अभियंता से घंटाघर स्थित कार्यालय में मुलाकात की। मुख्य अभियंता राजेश कुमार ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कार्यवाहक चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना के नेतृत्व में उद्यमियों ने विद्युत ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज, आरएमयू की तकनीकी खराबी, अनियमित शटडाउन और बिलिंग संबंधी समस्याओं को उठाया। प्रमोद सडाना ने बताया कि दिल्ली रोड और नवादा रोड स्थित आरएमयू में लगातार खराबियां आने से उद्योगों की बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। दिल्ली रोड, कैलाशपुर-गागलहेड़ी, देहरादून रोड, कामधेनु उद्योग नगर, जनता रोड, नवादा रोड और पिलखनी औद्योगिक क्षेत्रों में अत्यधिक ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज से उद्योग प्रभावित हैं। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.