उद्यमियों ने लिंक रोड निर्माण व पोल शिफ्टिंग की मांग की
मुजफ्फर नगर, जून 22 -- विकास भवन सभागार में डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में औद्योगिक विकास और उद्यमियों की समस्याओं से जुड़े विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। डीएम ने जानसठ रोड स्थित नैराना सब-स्टेशन की 500 मीटर लिंक रोड के निर्माण और पोल शिफ्टिंग के लिए एनएचएआई को तुरंत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। वहीं धंधेड़ा रोड से इंडस्ट्रीज की ओर जाने वाली सड़क के निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया। मेरठ रोड स्थित मैसर्स बीके टाइल्स के पास टूटी लिंक रोड के संबंध में नगर पालिका ईओ ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके अलावा ग्राम लच्छेड़ा में मिल्टेक इंडस्ट्रीज के सामने तार ऊंचे करने के निर्देश दिए गए। बैठक का संचालन आशीष कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.