उद्यमियों ने मानक-गुणवत्ता प्रमाणन की बारीकियां सीखीं
मुरादाबाद, जुलाई 9 -- भारतीय मानक ब्यूरो, गाजियाबाद एवं हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वावधान में गुरुवार को इंटेरेक्टिव उद्योग जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बीआईएस से जुड़े अधिकारियों ने उद्यमियों को इसके मानकों, गुणवत्ता प्रमाणन एवं परीक्षण सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यंग एंटरप्रेन्योर सोसाइटी के अध्यक्ष जेपी सिंह, आईआईए की हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, यस के उपाध्यक्ष गगन दुग्गल, तनुज टंडन आदि के साथ ही सेंटर फॉर हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्ट मैनेजमेंट स्टडीज के विद्यार्थी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.