गोरखपुर, मार्च 30 -- गोरखपुर। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनीतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया में वार्षिक मेंटिनेंस टैक्स का बोझ जायज नहीं है। इसे वापस लिया जाना चाहिए। इसके साथ ही फ्यूल और बिजली सरचार्ज में हर माह बढ़ोतरी से भी उद्योग प्रभावित हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...