गुड़गांव, मार्च 29 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) की अगुवाई में गुरुग्राम के विभिन्न औद्योगिक संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त अजय कुमार से मुलाकात की। उद्योगों के लिए पीएनजी और श्रमिकों के लिए एलपीजी गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई। पीएफटीआई के चेयरमैन दीपक मैनी ने जिला उपायुक्त के समक्ष पीएनजी और एलपीजी गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। वर्तमान समय में यह मुद्दा अत्यंत गंभीर रूप ले चुका है। उन्होंने श्रमिकों के लिए एलपीजी गैस की भारी कमी पर चिंता जताई। गैस की अनुपलब्धता के कारण श्रमिकों को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी विकट हो गई है कि कई श्रमिक अपने गृह राज्यों की ओर पलायन करने को विवश हैं, जिससे उद्योगों में श्रमिकों की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.