वाराणसी, जून 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन तथा दी स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को उपश्रमायुक्त डॉ महेश कुमार पांडे से मिलकर वार्ता की। उन्होंने उप श्रमायुक्त को उद्योगों में थर्ड पार्टी ऑडिट के प्रावधानों को लेकर उद्यमियों की चिंता से अवगत कराया। दी स्मॉल इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि उद्यमियों में थर्ड पार्टी ऑडिट के प्रावधानों की पूरी जानकारी न होने के कारण असमंजस की स्थिति है। किन उद्योगों में थर्ड पार्टी ऑडिट की आवश्यकता है तथा कौन-कौन से उद्योग इस प्रक्रिया से बाहर हैं, इस संदर्भ में अभी उद्यमियों को पूरी जानकारी नहीं है। ऑडिटर की सूची विभाग की ओर से उपलब्ध न कराए जाने के कारण एक-एक उद्यमी को ऑडिटर के फोन आ रहे हैं।

श्रमिकों की वेतन निर्धारण एसोसिएशन के ...