शामली, अप्रैल 29 -- लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष एवं साईमा के चेयरमैन अंकित गोयल के नेतृत्व में जनपद के उद्यमियों ने डीएम आलोक यादव से मुलाकात की। उद्यमियों ने औद्योगिक परिदृश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी।अंकित गोयल और अन्य उद्यमियों ने बताया कि एक जनपद, एक उत्पाद योजना के तहत वर्तमान में जनपद में लगभग 32 फैक्ट्रियां संचालित हैं और कुल मिलाकर लगभग 300 औद्योगिक इकाइयां काम कर रही हैं। डीएम आलोक यादव ने कहा कि उनका उद्देश्य शामली जनपद का चौमुखी विकास करना है, जिसके लिए उन्हें जनपदवासियों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने उद्यमियों के प्रति अपनी सकारात्मक सोच व्यक्त की और आश्वासन दिया कि जनपद के औद्योगिक विकास हेतु वे हमेशा उद्यमियों के साथ खड़े रहेंगे। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का पात्रों को लाभ दें बैकर्स इसके साथ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.