मेरठ, अप्रैल 22 -- इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिशन (आईआईए) की ओर से बुधवार को एक संगोष्ठी का आयोजन होटल क्रिस्टल पैलेस में किया। इसमें उपायुक्त उद्योग अमरीश पांडेय एवं जनरल मैनेजर गेल गैस विनय कुमार को उद्यमियों ने समस्याएं बताई और समाधान मांगा। कई समस्याओं पर उद्यमियों ने गेल गैस को घेरा। उद्यमियों को आश्वासन दिया कि वह उच्चाधिकारियों से मिलकर समस्याओं पर चर्चा करेंगे एवं समाधान कराने की कोशिश करेंगे। आईआईए अध्यक्ष अंकित सिंघल ने बताया कि ईरान-अमेरिका संघर्ष के कारण कच्चे एवं तैयार माल की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसके परिणामस्वरूप एमएसएमई इकाइयों की उत्पादन लागत में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तैयार माल की कीमतों में लगभग 10-15 प्रतिशत की वृद्धि के कारण घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मांग प्रभावित हुई है।साथ ही समुद्री एवं हवा...