सहारनपुर, जून 15 -- देवबंद। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की बैठक में औधोगिक क्षेत्र से संबंधित समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान उद्यमियों ने औधोगिक क्षेत्र के विकास और बेहतर व्यवस्था के लिए पालिकाध्यक्ष को पांच सूत्रीय ज्ञापन देकर व्यवस्थाओं को दरुस्थ कराने की मांग की। सोमवार को इंडस्ट्रीयल स्टेट स्थित आईआईए के कार्यालय में आयोजित बैठक में उद्यमियों ने पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग को बताया कि औधोगिक क्षेत्र में कुछ स्थानों पर दीवारों व सड़कों के किनारे पेड़-पौधे और झाड़ियां खड़ी हैं। यदि इनकी कटाई छंटाई करा दी जाए तो यह क्षेत्र स्वच्छ व सुंदर दिखाई देगा। औधोगिक क्षेत्र में खराब पड़ी स्ट्रीट लाईटों को बदलवाकर वहां पर कुछ सोलर लाईटें भी लगवाई जाएने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि पॉवर कारपोरेशन के कार्यालय के सामने छोटी पुलिया का निर...