उद्यमियों ने ओवरहेड लाइन शिफ्टिंग व मेरठ रोड पर अवैध खड़े वाहनों को हटाने का मामला उठाया
मुजफ्फर नगर, मई 31 -- मुजफ्फरनगर डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें उद्यमियों की समस्याओं पर गहन चर्चा कर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।बैठक में जानसठ रोड स्थित नैराना विद्युत सब-स्टेशन की लिंक रोड निर्माण व पोल शिफ्टिंग के लिए एनएचएआई और विद्युत विभाग को सीडीओ की अध्यक्षता में संयुक्त बैठक करने के निर्देश दिए। साथ ही, ओवरहेड लाइन शिफ्टिंग के लिए अलग से बैठक और विद्युत अधिकारियों को उद्यमियों के साथ नियमित मासिक बैठक करने को कहा गया। डीएम ने पीडब्ल्यूडी को धंधेड़ा रोड से इंडस्ट्रीज मार्ग का कार्य जल्द शुरू करने और एआरटीओ को मेरठ रोड पर अवैध खड़े वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- उद्यमियों ने ओवरहेड लाइन शिफ्टिंग व मेरठ रोड पर अवैध खड़े वाहनों को हटाने का मामला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.