वाराणसी, अगस्त 12 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। दी स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की कार्यकारिणी की मंगलवार को चांदपुर स्थित एमएसएमई विभाग के कार्यालय में बैठक हुई। इसमें संसद से पारित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक 2026 का उद्यमियों ने स्वागत किया। उद्यमियों ने इस कानून से एमएमसएमई सेक्टर को मजबूती मिलने की बात कही। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने बताया कि निवेश के साथ टर्नओवर को भी वर्गीकरण का आधार बनाए जाने से बढ़ते हुए उद्यमों को अनावश्यक रूप से एमएसएमई श्रेणी से बाहर होने की समस्या से राहत मिलेगी तथा उद्यम पंजीकरण पोर्टल को स्थायी, डिजिटल, निःशुल्क एवं स्वैच्छिक व्यवस्था के रूप में मान्यता दिए जाने से अधिक से अधिक छोटे उद्यम औपचारिक अर्थव्यवस्था से जुड़ सकेंगे। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: आईआईए एडवाइजरी बोर्ड बैठ...