मोतिहारी, मार्च 28 -- मोतिहारी, हिप्र.। टाउन हॉल में आयोजित चंपारण एक्सपो 2026 का तृतीय दिवस के प्रथम सत्र का शनिवार को शुभारंभ किया गया। डीएम सौरव जोरवाल ने सभी स्थलों का अवलोकन किया। भविष्य में ऐसा आयोजन आगे भी करते रहने के लिये प्रेरित किया। वीरगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के एक प्रतिनिधि मंडल आये थे। मोतिहारी चैम्बर अध्यक्ष महेश सिन्हा, महासचिव आलोक कुमार, नॉर्थ बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स के श्याम भीमसरिया सज्जन शर्मा ने विचार रखें। यह आयोजन चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं नॉर्थ बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जो 26 से 30 मार्च तक चलेगा। एक्सपो में विभिन्न उद्योगों, स्टार्टअप्स एवं स्थानीय उद्यमियों द्वारा अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है। सभी अतिथियों को शॉल और मोमेंट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर म...