बेगुसराय, मार्च 5 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला उद्योग टास्क फोर्स की बैठक की गई। जिले में संचालित विभिन्न उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा उद्यमियों को दी जा रही सुविधाओं पर चर्चा की गई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्यमियों को भूमि चयन, बैंक समन्वय तथा डिजिटल भुगतान के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए। ताकि योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान बताया गया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 292 लाभार्थियों का चयन किया गया है। इनमें से 287 लाभार्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.