बेगुसराय, अप्रैल 8 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। उद्यमियों को भूमि चयन, बैंक समन्वय तथा डिजिटल भुगतान के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन अधिकारी उपलब्ध कराएं। ताकि योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। यह निर्देश डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बुधवार को समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में जिला उद्योग टास्क फोर्स की बैठक में दिया। इसमें जिले में संचालित विभिन्न उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा उद्यमियों को दी जा रही सुविधाओं पर चर्चा की गई। बैठक में बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 292 लाभार्थियों का चयन किया गया है। इनमें से 287 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में दो-दो लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। वहीं बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत 1775 लाभार्थियों का चयन किया गया है। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.