शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में गुरुवार को आयोजित जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट कहा कि उद्यमियों को ब्लैकमेल करने या अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। बैठक में उद्यमियों ने शिकायत की कि कुछ असामाजिक तत्व औद्योगिक इकाइयों पर पहुंचकर दबाव बनाते हैं और धन की मांग करते हैं। इस पर डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे लोगों को तत्काल चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कानून व्यवस्था बनाए रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.