उद्यमियों को परियोजनाओं में योगदान के लिए प्रोत्साहित किया
अमरोहा, मई 12 -- अमरोहा। डीएम नितिन गौड़ की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) फंड के संबंध में जिले के प्रमुख उद्यमियों के साथ बैठक की गई। कंपनी अधिनियम 2013 के तहत कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के प्रावधानों पर विस्तार संग चर्चा की गई। डीएम ने जिले के उद्यमियों को सीएसआर के तहत मुख्यत: स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, स्त्री सशक्तिकरण, पर्यावरणीय संपोषण, ग्रामीण विकास आदि क्षेत्रों से संबंधित परियोजनाओं में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। जिले के सभी उद्यमियों को सीएसआर के तहत एक कार्य योजना बनाने व सामाजिक एवं आर्थिक विकास से जुड़े जिला स्तरीय कार्यालयों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पारदर्शी एवं प्रभावी रूप से कार्य योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए निर्देशित किया। सीडीओ अश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.