नोएडा, अप्रैल 28 -- सेक्टर-29 में किसान कार्यों में अड़ंगा डाल रहे सीईओ के निर्देश पर टीम ने दौरा कर समस्या जानीग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। यमुना सिटी के सेक्टर-29 में उद्यमियों को निर्माण करने में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य में कई किसान अड़ंगा डाल रहे। यीडा सीईओ आरके सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए समस्या हल करने के लिए टीम गठित की है।सेक्टर-29 में अपैरल पार्क और हैंडीक्राफ्ट पार्क सहित कई अन्य परियोजनाएं चल रही हैं। यहां के 11 उद्यमियों ने निर्माण कार्य करने में दिक्कत की शिकायत की है। उनका कहना है कि किसानों ने यहां कब्जा दे दिया है, लेकिन कभी ट्यूबवेल, फसल तो कभी अन्य मुआवजे के लिए काम रुकवा दे रहे। यह भी पढ़ें- खाता अपडेट न होने से आवंटियों की परेशानी बढ़ी मामला सीईओ आरके सिंह के पास पहुंचा तो उन्होंने ...