उद्यमियों को दी गई तकनीकी और वित्तीय जानकारी
हल्द्वानी, मार्च 28 -- हल्द्वानी। जिले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से शनिवार को जिला उद्योग केंद्र के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। भारत सरकार द्वारा संचालित और विश्व बैंक पोषित 'रैम्प' कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यशाला में उद्यमियों को तकनीकी और वित्तीय रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि रैम्प योजना के माध्यम से जनपद की इकाइयों और संस्थाओं को वित्तीय सहायता, तकनीकी उन्नयन, विपणन सहयोग और संस्थागत मजबूती प्रदान कर लाभान्वित किया जाएगा। कार्यशाला में जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक रोबिन सिंह, गायत्री फ्लोर मिल के मुकेश बेलवाल, सरस्वती बेवरेज के हरि शंकर पांडे आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.