उद्यमियों को तीन प्रतिशत ब्याज दर पर दिया जाएगा ऋण
झांसी, जुलाई 14 -- झांसी। प्रदेश सरकार की कोशिश है कि कृषि अवसंरचना निधि योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाकर कृषि आधारित उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाए। झांसी में योजना के क्रियान्वयन और उद्यमियों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए जल्द ही अभियान की शुरुआत की जाएगी, जिससे इस योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लाभार्थी सम्मिलित हो सकें। योजना के अंतर्गत ऋण पर लगने वाले ब्याज में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार सब्सिडी प्रदान करती है और उद्यमी को मात्र 3 प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज का भुगतान करना पड़ता है। इस योजना के अंतर्गत आयल मिल, फ्लोर मिल, राइस मिल, दाल मिल, चिलिंग प्लांट, फल संरक्षण, आटा चक्की, वेयर हाउस, गोदाम, कोल्ड स्टोरेज आदि के निर्माण के लिए सरकार ब्याज सब्सिडी के साथ ऋण प्रदान करेगी। योजना के अंतर्गत प्रदान किए जाने वाले ऋण का उपयोग मशीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.