फरीदाबाद, मार्च 11 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ईरान-इजरायल युद्ध के लगातार बढ़ने से उद्यमियों की चिंता बढ़ गई है। शहर के गारमेंट्स और ऑटो पार्ट्स उद्योग से जुड़े उद्यमियों का कहना है कि यदि युद्ध की स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो नए निर्यात ऑर्डर मिलने में दिक्कत आ सकती है। उद्यमियों के अनुसार फिलहाल यूरोप और अमेरिका के लिए माल की सप्लाई हो रही है, लेकिन मध्य पूर्व के कुछ देशों में व्यापारिक गतिविधियों पर असर दिखाई देने लगा है। वहां माल भेजने में देरी और अनिश्चितता बढ़ने से कारोबारियों में चिंता का माहौल है। उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि फरीदाबाद से बड़ी मात्रा में गारमेंट्स, ऑटो पार्ट्स, दवा और अन्य औद्योगिक उत्पाद निर्यात किए जाते हैं। युद्ध की वजह से कई देशों में भुगतान प्रक्रिया प्रभावित होने का खतरा रहता है। इससे नए ऑर्डर...