कानपुर, फरवरी 1 -- कानपुर। दादा नगर स्थित आईआईए (इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन) के कार्यालय में रविवार छुट्टी होने के बावजूद उद्यमियों की भीड़ रही। सभी की आंखें टीवी पर टिकी रहीं और केंद्र सरकार के पेश किए जा रहे बजट को बारीकी से एनालिसिस कर रही थी। आईआईए कानपुर के चैप्टर के अध्यक्ष आरके अग्रवाल समेत सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बजट समाप्त होने के बाद कहा कि औसत है। इंडस्ट्री को अगर बहुत कुछ नहीं मिला है तो कुछ नुकसान भी नहीं हुआ है। करदाता की आय में गड़बड़ी सामने आती है या फिर टैक्स छिपाने का मामला पकड़ा जाता है तो अब सीधे जेल भेजने की कार्रवाई नहीं होगी। ऐसे मामलों में जुर्माना भरकर निपटाया जा सकेगा। वहीं, इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के साथ एमएसएमई के लिए भी विशेष बजट दिया गया है। उद्यमियों को जीएसटी के रेट में आ रहे अंतर को लेकर लाभ देने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.