फरीदाबाद, मार्च 2 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा सरकार के बजट में उद्योग लगाने से लेकर निर्यात को बढ़ावा देने तक कई अहम घोषणाएं की गई हैं। औद्योगिक शहर फरीदाबाद की करीब 30 हजार छोटी-बड़ी इकाइयों को इन प्रावधानों से सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। उद्यमियों का मानना है कि नीतियों के पारदर्शी तरीके से लागू होने से औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। सरकार ने उद्योगों के लिए कॉमन फैसेलिटी सेंटर और कॉमन इंडस्ट्रियल सेक्रेटिएट बनाने की घोषणा की है। इससे स्वीकृतियों और विभागीय प्रक्रियाओं में तेजी आएगी। वहीं सही मायने में सिंगल विंडो व्यवस्था शुरू हो सकेगी। उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए लैंड ऑन लीज नीति लागू की जाएगी, जिसके तहत उद्यमी लीज पर जमीन लेकर फैक्टरी स्थापित कर सकेंगे। इसके साथ ही लैंड फिजिबिलिटी सर्टिफिकेट की नई...