मुजफ्फरपुर, मई 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सूबे की उद्योग सह खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा है कि उद्यमियों के लिए एकीकृत व्यवस्था विकसित की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल एकल विंडो सिस्टम लागू है, फिर भी उद्यमियों को परेशानी हो रही है। इसका कारण सभी विभागों का आपस में नहीं जुड़ना है, इसलिए अब एकीकृत व्यवस्था विकसित की जाएगी। मंत्री ने मंगलवार को बेला औद्योगिक क्षेत्र के फेज दो स्थित बैग क्लस्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला उद्यमियों से बात की और उनके जीवन में आए बदलाव की कहानी भी सुनी। उन्होंने महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे बैग की सराहना की。

मंत्री का औद्योगिक निरीक्षण मंत्री ने कहा कि बिहार अब उद्योग के लिए सुरक्षित है। कई विदेशी कंपनियों ने यहां निवेश किया है। आईटी, सेमी कंडस्टर, टेक्सटाइल और बैग क्लस्टर आदि सेक्टर बड़े पैमा...