सीवान, जुलाई 22 -- सीवान। वर्ल्ड बैंक द्वारा वित्त पोषित आरएएमपी योजना के तहत जिले से आए उद्यमियों को उद्यमिता विकास कार्यक्रम ट्रेनिंग मंगलवार को दी गई। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक विवेक कुमार ने बताया कि ट्रेनिंग के माध्यम से उद्यमियों के बीच कैपेसिटी बिल्डिंग करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे कि वह एक सफल उद्यमी बन सकें। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेकर उद्यमियों को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी साझा की गई, तथा उन्हें यथासंभव लाभ मिल सके, इसकी भी विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: उद्यमियों के लिए जागरूकता शिविर आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...