औरैया, फरवरी 11 -- औरैया, संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने जिला उद्योग बंधु एवं एमओयू क्रियान्वयन तंत्र समिति की बैठक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत प्राप्त ऋण आवेदन पत्रों की शाखावार समीक्षा करते हुए बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए कि सभी आवेदनों की गहन जांच कर नियमानुसार शीघ्र ऋण स्वीकृत कर स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराएं, ताकि सीएम डैशबोर्ड की प्रगति में सुधार हो सके। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और एक जनपद एक उत्पाद योजना की भी विस्तृत समीक्षा की। निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों को समय सीमा में निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि अनावश्यक लंबित प्रकरण बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। बैठक में ग्लोबल इन्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.