बस्ती, मार्च 31 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक विकास भवन सभाकक्ष में हुई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए एडीएम ने उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप को निर्देश दिया कि व्यापारी बन्धुओं की उद्योग से संबंधित समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित निस्तारण कराएं। एडीएम ने उद्यमियों की मूलभूत समस्या के निस्तारण के लिए निर्देश दिए। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि निवेशमित्र पोर्टल पर 23 मार्च 2026 तक कुल 2624 प्रकरण आनलाइन प्राप्त हुए हैं, जिसमें 2424 प्रकरणों का निस्तारण कराया जा चुका है। 110 आवेदन-पत्रों पर निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। बैठक में जनपद के उद्यमी जगदीश प्रसाद अग्रहरि ने विद्युत बिल, सड़कों के किनारे स्थित नालों का निर्माण व सफाई के लिए ...