मधुबनी, मार्च 15 -- मधुबनी। जिले के औद्योगिक विकास को सुदृढ़ करने तथा उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उद्योग संवाद का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। उद्योग संवाद में महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, मधुबनी,क्षेत्रीय प्रबंधक, बीआईएडीए, पंडौल, परियोजना प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, मधुबनी सहित बीआईएडीए क्षेत्र के सभी उद्यमी उपस्थित रहे। संवाद के दौरान उद्यमियों द्वारा मुख्य रूप से बिजली कटौती, विद्युत दरों में व्यावहारिक कठिनाइयों तथा अनियमित आपूर्ति की समस्याएं उठाई गईं। डीएम ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित उद्यमियों से फिक्स च...