आगरा, नवम्बर 17 -- अपना उद्योग कल्याण समिति ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। समिति के पदाधिकारियों ने आगरा के एससी/ एसटी उद्यमियों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। समिति ने भारत सरकार द्वारा एससी/एसटी उद्यमियों के एसएमएएस स्कीम के तहत मिलने वाली निशुल्क एग्जीबिशनों पर लगी रोक को हटाने की मांग की। समिति के अध्यक्ष राजकुमार पारस, महासचिव कमलदीप, नितिन कुमार, राजेन्द्र कुमार, अमित सिंह, राजेन्द्र सिंह, डॉ. मुकेश चौधरी आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ने परेशानी को संबंधित विभाग के द्वारा शीघ्र दूर कराने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.