उद्यमियों की समस्याओं को दूर करें : डीएम
रायबरेली, मई 14 -- रायबरेली,संवाददाता। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों में सड़को की मरम्मत जल निकासी, अतिक्रमण, साफ-सफाई, भारी वाहनों के आवागमन, सड़क चौड़ीकरण, जल निकासी व निवेश मित्र पोर्टल आदि की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाए, ताकि उद्यमियों को किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो। बैठक में जिले में औद्योगिक निवेश, उद्यम स्थापना, लाइसेंस/अनापत्ति प्रमाणपत्र निर्गम, भूमि आवंटन, बुनियादी सुविधाओं के विकास तथा लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। बैठक में एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ, एसडीएम सलोन मिथिलेश त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य आदि रहे। यह भी पढ़ें- सीडीओ ने उद्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.