उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर, निवेश व योजनाओं की समीक्षा
लखीमपुरखीरी, जून 28 -- शनिवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उद्यमियों, व्यापारियों एवं निर्यातकों की सभी जायज समस्याओं का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनपद में औद्योगिक गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिल सके। बैठक का संचालन एडीएम न्यायिक ब्रजपाल सिंह ने किया। बैठक में डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से देरी के कारणों की जानकारी ली और सभी प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम युवा उद्यमी योजना एवं सीएम स्वरोजगार योजना के लंबित आवेदनों की बैंकवार समीक्षा करते हुए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। यह भी पढ़ें- स्वरोजगार और उद्यमिता को प्रोत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.