उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो निस्तारण: एडीएम
भदोही, जून 30 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं जिला निर्यात प्रोत्साहन की बैठक सोमवार को एडीएम शुभांगी शुक्ला ने अधिकारियों संग ली। इसमें उद्यमियों की समस्याओं को सुनते हुए प्राथमिकता के आधार पर मामलों का निस्तारण कराने को निर्देशित किया। चेताए कि इनमें किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। इस दौरान एडीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार औद्योगिक विकास एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे में सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक आवेदन एवं प्रकरण का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण किया जाए। किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कार्पेट सिटी औद्योगिक क्षेत्र से विभिन्न समस्याओं पर भी विचार-विमर्श कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.