उद्यमियों की शिकायतों को तत्काल निस्तारित कराएं: डीएम
बाराबंकी, मई 20 -- बाराबंकी, संवाददाता। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में लोक सभागार में जिला वाणिज्य बंधु, उद्योग बंधु एवं श्रम बंधु समितियों की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने व्यापार, उद्योग एवं श्रमिक हितों से जुड़े विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि उद्यमियों, व्यापारियों एवं श्रमिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे जनपद में बेहतर व्यापारिक एवं औद्योगिक वातावरण विकसित हो सके। बैठक में जिला वाणिज्य बंधु समिति के तहत शहर की यातायात व्यवस्था, बाजार प्रबंधन, पार्किंग एवं अतिक्रमण से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि लगने वाली साप्ताहिक शट्टी बाजार अपने निर्धारित स्थान पर ही लगाई जाए तथा कोई भी बाजार सड़क पर न लगने पाए, जिससे यातायात व्यवस्था बाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.