प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्र नैनी स्थित हिन्द एलीवेटर्स परिसर में शुक्रवार को एमएसएमई ओडीआर पोर्टल को लेकर आयोजित कार्यशाला में उद्यमियों को बड़ी राहत देने वाली जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि अब माल या सेवा की आपूर्ति के बाद भुगतान में देरी होने पर उद्यमी ऑनलाइन माध्यम से ही केस दर्ज कर सकेंगे और डिजिटल सुनवाई के जरिए समयबद्ध निर्णय (एवार्ड) प्राप्त कर पाएंगे।कार्यशाला में सचिव व संयुक्त आयुक्त उद्योग अजय कुमार चौरसिया और चीफ लीगल एडवाइजर अवि सक्सेना ने विस्तार से बताया कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किए गए इस पोर्टल का उद्देश्य सूक्ष्म और लघु उद्यमियों को लंबित भुगतान की समस्या से राहत दिलाना है। पोर्टल के जरिए न केवल शिकायत दर्ज होगी, बल्कि पूरी सुनवाई प्रक्रिया भी ऑनलाइन...