सहारनपुर, फरवरी 25 -- अपर नगरायुक्त प्रदीप कुमार यादव की अध्यक्षता में बुधवार की शाम निगम के शाकुंभरी सभागार में उद्योग बंधु और व्यापार बंधु की अलग-अलग बैठके हुई। बैठक में उद्यमियों एवं व्यापारियों द्वारा उठायी गयी समस्याओं के सम्बंध में नगर निगम द्वारा की गयी कार्रवाई से निगम अधिकारियों ने अवगत कराया। उद्योग बंधु की बैठक में आईआईए, लघु उद्योग भारती, सीआईएस व हौजरी एसोसियेशन से जुड़े उद्यमियों ने कामधेनु उद्योग नगर, दूधली देहरादून रोड, नवादा रोड, ग्रीन लैंड इण्डस्ट्रियल एरिया आदि में सड़क व नाली निर्माण तथा जल निकासी के लिए नालों के निर्माण आदि के मुद्दे उठाये। जिस पर अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव ने सिलसिलेवार बताया कि उक्त निर्माण कार्यो के सम्बंध में महापौर डॉ. अजय कुमार के निर्देश पर निगम के निर्माण विभाग द्वारा आगणन तैयार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.