उद्यमियों और चयनित ग्राम संगठनों को पुरस्कृत किया
अल्मोड़ा, अगस्त 24 -- सीएस सनवाल, भिकियासैंण। ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियेाजना के तहत महाकालेश्वर आजीविका स्वायत्त सहकारिता बासोट की वार्षिक आमसभा जीनापानी में हुई। शुभारंभ विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल व ब्लाक प्रमुख दिगम्बर डंगवाल ने किया। इस दौरान विधायक ने उत्कृष्ट करने वाले अल्ट्रापुअर उद्यमियों व चयनित ग्राम संगठनों को पुरस्कृत किया। विधायक ने कहा कि सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के योजनाओं को संचालित कर रही है। आम सभा में अब तक की उपलब्धियों, आगामी कार्ययोजनाओं और सदस्यों के हित में किए जाने वाले प्रयासों पर चर्चा हुई। उद्यमिता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए कल्पना देवी, चंद्रा देवी, आनंद बल्लभ, उमा देवी, दीपा देवी, मनीषा और टीका सिंह को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- आजीविका मिशन से महिलाओं को आर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.