चम्पावत, अप्रैल 8 -- योगेश जोशी, पाटी। पाटी डिग्री कॉलेज में देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को उद्यमिता से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत मिश्रा ने उद्यमिता में स्थानीय संसाधनों का उपयोग करने को कहा। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के डॉ. रजत शर्मा ने नवाचार के प्रकार, स्टार्टअप इकोसिस्टम, बिजनस आइडिया की जानकारी दी। जयेंद्र विक्रम ने प्रशिक्षण, वेंचर डेवलपमेंट, सपोर्ट, मेंटरशिप, हैंड होल्डिंग और वित्तीय सहायता के बारे में बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...