रुद्रपुर, मई 1 -- खटीमा। ग्राम सभा नौगावठगू एवं चंदेली में उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत फैशन डिजाइनिंग, मशरूम उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन का तीन माह का प्रशिक्षण 200 महिलाओं को दिया गया। शुक्रवार को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा और पोजेक्ट परियोजना विन्द्रा तिवारी ने प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। प्रशिक्षण कार्य प्रशिक्षक मिथलेश राणा और रीता राणा ने कराया। पूर्व विधायक ने कहा कि महिलाओं ने लगातार तीन माह तक प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि महिलाएं इस प्रशिक्षण का उपयोग अपने सामाजिक और आर्थिक उत्थान में करेंगी और महिला सशक्तिकरण की मिसाल कायम करेंगी। उन्होंने उत्तराखंड और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। यहां ललिता राणा, भुवन जोशी, किशोर जोशी, बलदेव सिंह, महेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.