वाराणसी, फरवरी 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को उद्यमिता मेले का आयोजन किया गया। एनी बेसेंट सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप की तरफ से आयोजित इस मेले में छात्राओं ने अपने कौशल एवं बाजारोन्मुख उत्पादों का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने खाद्य व्यंजन, चित्रकला एवं रेखांकन, चित्र-निर्माण, कृत्रिम आभूषण, अपशिष्ट सामग्री से निर्मित उत्पाद, खिलौना निर्माण, वस्त्र एवं बुनाई, हस्तशिल्प और अन्य लघु उद्यमों से संबंधित विविध स्टॉल लगाए। प्राचार्य प्रो. अलका सिंह ने बताया की छात्राओं को नवाचार, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए इस प्रकार के आयोजनों समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम कें मुख्य अतिथि बीएचयू अटल इन्क्यूबेशन सेंटर के प्रभारी प्रो. पीवी राजीव थे। संचालन डॉ. विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.