दुमका, मार्च 11 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका शहर के यज्ञ मैदान में मंगलवार को दूसरे दिन भी पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जिले की नवोदित एवं वर्तमान महिला उद्यमियों को औपचारिक रूप से एमएसएमई इकाइयों के रूप में पंजीकरण के लिए प्रेरित करना तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। इस दौरान ऑनलाइन उद्यम पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई तथा शिविर में उपस्थित 13 महिला उद्यमियों का ऑन-स्पॉट पंजीकरण भी किया गया।कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक दास कुमार एक्का ने एमएसएमई क्षेत्र के महत्व तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों ने महिला उद्यमियों को कौशल विकास, वित्तीय सहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.