उद्यमिता को बढ़ावा दिए बिना समाज अपनी पूर्ण क्षमता हासिल नहीं कर सकता : मिश्रा
नई दिल्ली, मई 16 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा ने शनिवार को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बैंक मैनेजमेंट पुणे के 20वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का बैंकिंग क्षेत्र केवल व्यापार तक सीमित नहीं रह गया है। यह समावेशन, अवसर, विश्वास और राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला बन चुका है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि पहले बैंकिंग का उद्देश्य केवल बचत जुटाना था, लेकिन आज वित्तीय व्यवस्था को राष्ट्रीय विकास के व्यापक दृष्टिकोण से देखना होगा। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे बैंकिंग और वित्त को सामाजिक परिवर्तन के माध्यम के रूप में समझें। डॉ. मिश्रा ने केंद्र सरकार की जैम त्रिमूर्ति (जनधन, आधार और मोबाइल) तथा डीबीटी प्रणाली को वित्तीय समावेशन की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। कहा कि इनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.