आगरा, अप्रैल 12 -- आगरा कॉलेज के वाणिज्य संकाय में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) और डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के विवेकानंद इन्क्यूबेशन फाउंडेशन के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में स्टार्टअप संस्कृति और नवाचार के प्रति रुचि विकसित करने पर जोर दिया गया। मुख्य वक्ता योगेश तोमर और उनकी टीम ने छात्रों को स्वरोजगार के अवसरों, रचनात्मकता और समस्या समाधान कौशल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन्क्यूबेशन केंद्रों की मदद से नए विचारों को सफल व्यवसाय में बदला जा सकता है। इस अवसर पर उपप्राचार्य प्रो. पीबी झा, प्रो. सुनीता गुप्ता, प्रो. कल्पना चतुर्वेदी, प्रो. अल्पना ओझा और डॉ. सपना तोमर प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्त...