अल्मोड़ा, मार्च 25 -- पीजी कालेज में यूकॉस्ट और देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत उद्यमशीलता, नवाचार एवं सतत विकास पर गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने इंक्रीमेंटल इनोवेशन एंव सस्टेनेबल इनोवेशन की महत्ता बताई। कहा कि पुराने विचारों को नए रूप में परिवर्तित करना ही वास्तविक नवाचार है। यहां प्राचार्य प्रो पुष्पेश कुमार पांडे, प्रो अतुल जोशी, प्रो एसएस खनका, गोपाल दत्त उप्रेती, डॉ तरुण सक्सेना, कैलाश सती आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...