नई दिल्ली, जून 21 -- तृणमूल कांग्रेस (TMC) में टूट के बाद अब कभी भी शिवसेना (UBT) में भी तहलका मच सकता है। सूत्रों के मुताबिक उद्धव सेना के बागी सांसद किसी भी वक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मिलने के वीडियो और फोटो भी जारी कर सकते हैं। इसके अलावा वे लोकसभा स्पीकर को सौंपे गए पत्र को भी सार्वजनित करने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वे प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ यह भी बता सकते हैं कि आखिर चार साल पहले पार्टी में टूट के वक्त उद्धव ठाकरे के समर्थन में खड़े रहने वाले सांसद अब क्यों विरोधी खेमे में जाना चाहते हैं। बता दें कि चार साल पहले एकनाथ शिंदे की अगुआई में अविभाजित शिवसेना में बगावत हुई थी। उस समय ये 6 सांसद उद्धव ठाकरे के समर्थन में थे। वहीं एकनाथ शिंदे की जीत हुई और उन्हें शिवसेना का नाम और निशान ...