मुंबई, जुलाई 2 -- महाराष्ट्र राजनीति में सियासी भूचाल जारी है। शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे को करारा झटका लगा है। उनके छह लोकसभा सांसदों ने खुली बगावत कर दी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय कर लिया। इस घटनाक्रम को लेकर सियासी गलियारों में खलबली मची हुई है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि इस पूरे ऑपरेशन के पीछे भाजपा का रणनीतिक हाथ है, जबकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर आरोप है कि उन्होंने शिंदे गुट को इस बगावत में खुलकर मदद की। इस पूरे प्रकरण पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में एक निजी चैनल से बात करते हुए खुलकर अपना पक्ष रखा। इंटरव्यू के दौरान उनसे सीधे सवाल पूछे गए कि क्या इस बगावत में आपकी भूमिका कितनी थी? बिना आपके समर्थन और मदद के तो यह सब संभव ही नहीं होता। क्या आपने इन सांसदों को तोड़ने में मदद की? इस...