मुंबई, अप्रैल 23 -- महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) की घटक पार्टी NCP (SP) ने गुरुवार को शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे से अगले महीने होने वाले महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में विपक्ष की एकमात्र जीतने लायक सीट से चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। वहीं, सहयोगी कांग्रेस ने कहा कि तीनों पार्टियां मिलकर इस पर फैसला लेंगी। दरअसल, कांग्रेस वहां से अपना उम्मीदवार उतारना चाहती है, जो उद्धव की राह में बड़ा रोड़ा हो सकता है और विधान परिषद में शिवसेना प्रमुख का लौटना मुश्किल हो सकता है। इसी कड़ी में NCP (SP) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने गुरुवार को ठाकरे से परिषद चुनाव लड़ने की अपील करते हुए कहा कि उनका अनुभव राज्य को आगे भी मार्गदर्शन देता रहेगा। हालांकि, कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने भी ठाकरे से उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.