देहरादून, अप्रैल 22 -- चमोली। भगवान श्री कृष्ण के सखा उद्धव जी एवं देवताओं के खजांची कुबेर महाराज की पवित्र उत्सव डोलियां पांडुकेश्वर स्थित योगध्यान बद्री मंदिर होते हुए बद्रीनाथ धाम पहुंच गईं हैं। देव डोलियों के बदरीनाथ में दिव्य आगमन के साथ ही धाम में कपाट खुलने की तैयारियों को और गति मिल गई है। चारों ओर जय बदरी विशाल के जयकारे हो रहे हैं। बता दें बदरीनाथ मंदिर के कपाट 23 अप्रैल गुरुवार को सुबह 6.15 पर खुलेंगे। बुधवार प्रातःकाल पांडुकेश्वर स्थित योगध्यान बद्री मंदिर में पारंपरिक पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात देव डोलियों की पावन यात्रा का शुभारंभ पांडुकेश्वर से बदरीनाथ के लिए रवाना हुई। यात्रा में भगवान बद्री विशाल की उत्सव विग्रह डोली, आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी, पवित्र गाडू घड़ा (तिल के तेल का कलश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.